केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दो-दिवसीय राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति सम्मेलन – 2023 का उद्घाटन किया

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने  दो-दिवसीय राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति सम्मेलन – 2023 का उद्घाटन किया
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने  दो-दिवसीय राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति सम्मेलन – 2023 का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत सरकार राष्ट्रीय सुरक्षा के सभी पहलुओं को मजबूत कर राष्ट्र की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कटिबद्ध है। इसी कड़ी में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में दो-दिवसीय राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति सम्मेलन -2023 का उद्घाटन किया। Physical और virtual mode में आयोजित इस सम्मेलन में देश भर से cutting edge स्तर के अधिकारी तथा विषय-विशेषज्ञों सहित 750 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। दिल्ली से इस सम्मेलन में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री गण सहित, केंद्रीय गृह सचिव, राष्ट्रीय सुरक्षा संभालने वाले अनेक वरिष्ठ अधिकारी, Deputy NSAs, सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के पुलिस प्रमुख तथा केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPFs) के DGs शामिल हुए।

सम्मेलन शुरू होने से पूर्व, केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर सेवा कार्य के दौरान देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि दी।  सम्मेलन के पहले दिन, राष्ट्रीय सुरक्षा से संबंधित विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श हुआ। इनमें भारत में Terror & Narco-Financing संबंधी रुझान, जांच में Forensic का उपयोग, सामाजिक चुनौतियाँ, Nuclear व Radiological आपात स्थिति के लिए तैयारियां तथा Cyber Security Framework जैसे विषय शामिल हैं। सत्रों के दौरान, प्रतिभागियों से बात करते हुए केन्द्रीय गृह मंत्री ने राष्ट्रीय सुरक्षा प्रबंधन में जिलास्तरीय पुलिस अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका पर बल दिया। उन्होंने cutting edge स्तर के पुलिस अधिकारियों से कहा कि वे जाँच में वैज्ञानिक उपकरणों का उपयोग बढ़ाएँ।